Tuesday, October 27, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

किसानों को राहत, केंद्र सरकार ने डीएपी उर्वरक पर 140 फीसद सब्सिडी बढ़ाई

कोरोना महामारी के बीच देश के किसानों को राहत मिली है। केंद्र सरकार ने आज (बुधवार) डीएपी उर्वरक पर सब्सिडी में 140 फीसद बढ़ा दी है। ऐसे में कृषिकों को अब डाई अमोनियम फॉस्फेट पर 500 की जगह 1200 रुपए प्रति बोरी सब्सिडी मिलेगी। इस सब्सिडी पर सरकार 14,775 करोड़ का अतिरिक्त बोझ आएगा। बता दें भारत में यूरिया के बाद डीएसी सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला उर्वरक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक में उर्वरक की कीमतों पर फैसला लिया गया। पिछले वर्ष डीएपी की कीमत 1700 रुपए प्रति बोरी थी। केंद्र सरकार हर बैग के लिए 500 रुपए की सब्सिडी का भुगतान कर रही थी। वहीं किसानों को कंपनियों से 1200 रुपए में खरीदना पड़ता था। फॉस्फोरिक एसिड और अमोनिया की इंटरनेशनल कीमत भी 60 से 70 फीसद तक बढ़ गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार किसानों के मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। हर संभव प्रयत्न करेंगे कि उन्हें मूल्य वृद्धि से नुकसान नहीं हो। उन्होंने कहा कि सरकार एक साल में उर्वरकों पर सब्सिडी पर 80 हजार करोड़ खर्च करती है।

 

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp